भिलाई(अमर छत्तीसगढ़) । छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के झिरिया गांव में 300 से ज्यादा गौवंश की मौत हो गई थी।
इस मामले के सामने आने के बाद कांग्रेस ने विधायक देवेंद्र यादव की अगुवाई में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली थी।
जिसके बाद पुलिस ने विधायक देवेंद्र यादव सहित 17 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।मिली जानकारी के अनुसार, खाद्य मंत्री दयाल दास के बाद ने चंदनू थाना में शिकायत दर्ज करवायी थी।
जिसके बाद विधायक देवेंद्र यादव सहित 17 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरोप है कि 9 मई को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान मंत्री की शव यात्रा निकालकर प्रदर्शन किया था।
कांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार और भाजपा पर गौवंश संरक्षण को लेकर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं इस मामले को लेकर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि, हम यदुवंशी हैं, गौ माता का शोषण बर्दाश्त नहीं करेंगे। भाजपा गौ माता के नाम पर वोट तो लेती है, लेकिन उनकी चिंता नहीं करती।

