बीजेपी कोरग्रुप में बड़ा बदलाव : डिप्टी CM विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी की हुई एंट्री, बृजमोहन अग्रवाल- रामविचार नेताम हुए आउट

बीजेपी कोरग्रुप में बड़ा बदलाव : डिप्टी CM विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी की हुई एंट्री, बृजमोहन अग्रवाल- रामविचार नेताम हुए आउट

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 13 मई । छत्तीसगढ़ भाजपा की सबसे महत्वपूर्ण इकाई कोरग्रुप में बड़ा बदलाव किया गया है। कोरग्रुप में जहां कई नए चेहरों को एंट्री मिली है। वहीं कई वरिष्ठ नेता कोरग्रुप से बाहर हो गए हैं।

भाजपा की दो दिनों की मैराथन बैठक में पहले दिन कोरग्रुप की बैठक हुई, लेकिन बैठक से ज्यादा चर्चा कोरग्रुप में हुए बदलाव को लेकर होती रही।

बीजेपी कोरग्रुप की बैठक में कई नए चेहरों को एंट्री मिली है। वहीं, बृजमोहन अग्रवाल से लेकर रामविचार नेताम जैसे कई दिग्गज बाहर चले गए हैं। डिप्टी सीएम और मंत्रियों को कोरग्रुप में एंट्री हुई।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी शामिल हुए। पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, लता उसेंडी को भी जगह मिली. पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा भी कोरग्रुप में शामिल किया गया।

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, गौरीशंकर अग्रवाल कोरग्रुप से बाहर कर दिया गया है। मंत्री रामविचार नेताम, पुन्नुलाल मोहिले भी बाहर हो गए हैं। रेणुका सिंह, विक्रम उसेंडी को भी कोरग्रुप से बाहर रखा गया है।

भाजपा कोरग्रुप के पुनर्गठन पर प्रदेश में सियासत गरमा गई है। छत्तीसगढ़ भाजपा में कोर ग्रुप का पुनर्गठन समय-समय पर किया जाता रहा है।

इस बार कोरग्रुप में जहां कई नए चेहरों को जगह मिली है. वहीं दिग्गज नेता बाहर रखे गए हैं। भाजपा इस बदलाव को जहां संगठन की नियमित प्रक्रिया बता रही है। वहीं अब इसे लेकर सियासत भी खूब हो रही है।

कांग्रेस को बैठे बिठाए भाजपा में गुटबाजी और अंतर्कलह का आरोप लगाने का मौका मिल गया है। पीसीसी चीफ दीपक बैज कहते हैं। कोरग्रुप से वरिष्ठ नेताओं को हटाना बताता है कि भाजपा में कितनी गुटबाजी है।

Chhattisgarh