आचार संहिता के चलते रेवे में प्रस्तावित समाधान शिविर स्थगित, अब 10 जून को होगा आयोजन

आचार संहिता के चलते रेवे में प्रस्तावित समाधान शिविर स्थगित, अब 10 जून को होगा आयोजन

बेमेतरा(अमर छत्तीसगढ़) 13 मई 2026/- मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी अर्धशासकीय पत्र 16 अप्रैल 2026 के तहत प्राप्त निर्देशानुसार जिले में “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत 01 मई 2026 से 10 जून 2026 तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में विकासखंड बेरला अंतर्गत ग्राम पंचायत रेवे में 15 मई 2026 को समाधान शिविर आयोजित किया जाना प्रस्तावित था।

किन्तु छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश के तहत  08 मई 2026 के अनुसार जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 07, जिसमें ग्राम पंचायत रेवे, पतोरा, सिलघट (प.) एवं भरचट्टी शामिल हैं, में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है।

आदर्श आचार संहिता के प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम पंचायत रेवे में 15 मई 2026 को आयोजित होने वाले समाधान शिविर में आंशिक संशोधन किया गया है। अब उक्त समाधान शिविर का आयोजन आगामी प्रस्तावित तिथि 10 जून 2026 को किया जाएगा।

जिला प्रशासन द्वारा आमजन से निर्धारित नवीन तिथि पर शिविर में उपस्थित होकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं समस्या निराकरण सेवाओं का लाभ लेने की अपील की गई है।समा.क्र.

Chhattisgarh