जगदलपुर में होगी 26वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक : 19 मई को गृहमंत्री अमित शाह करेंगे अध्यक्षता, 4 राज्यों के सीएम होंगे शामिल

जगदलपुर में होगी 26वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक : 19 मई को गृहमंत्री अमित शाह करेंगे अध्यक्षता, 4 राज्यों के सीएम होंगे शामिल

जगदलपुर(अमर छत्तीसगढ़) । छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में 19 मई 2026 को 26वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक आयोजित की जाएगी। इसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे।

इस मीटिंग में क्षेत्रीय और राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों के साथ-साथ इंटर स्टेट समन्वय को मजबूत करने, पोषण, एजुकेशन, हेल्थ, बिजली, शहरी विकास और सहकारिता जैसे क्षेत्रों में सहयोग को लेकर चर्चा हो सकती है और सुधार को शामिल किया गया है।

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे।

चारों राज्यों से दो-दो वरिष्ठ मंत्री, मुख्य सचिव, वरिष्ठ अधिकारी और केंद्र के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में मौजूद रहेंगे। परिषद के तौर पर ऐसी सोच विकसित करना है जिससे एक मजबूत राज्य का निर्माण हो सके। इसके माध्यम से देश को सशक्त बनाया सके।

इसके माध्यम से दो या दो से ज्यादा राज्यों या केंद्र और राज्यों को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर संवाद और चर्चा के लिए तंत्र विकसित होता है। इसके माध्यम से सहयोग बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करती हैं।

Chhattisgarh