मनेन्द्रगढ़ उपजेल में चल रहा अवैध वसूली का खेल : जेल प्रहरी 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कैमरे में कैद

मनेन्द्रगढ़ उपजेल में चल रहा अवैध वसूली का खेल : जेल प्रहरी 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कैमरे में कैद

मनेन्द्रगढ़(अमर छत्तीसगढ़) 14 मई । छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ उपजेल में पदस्थ प्रहरी संतोष तिवारी का 50 हजार की रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि, कैसे ‘राधे-राधे’ बोलकर जेब में रिश्वत के पैसे रख लिए। कैदियों को प्रताड़ित कर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लग रहे हैं। इस गंभीर आरोप के बाद जेल प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं।

वायरल वीडियो में प्रहरी संतोष तिवारी 50 हजार की रिश्वत लेते हुए दिखाई दे रहा है। वह विचाराधीन कैदी के परिजनों से करीब 1 लाख 30 हजार रुपये लेने का जिक्र भी कर रहा है। फिलहाल इस गंभीर आरोप के बाद जेल प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि, कैदियों को प्रताड़ित कर अवैध वसूली की जा रही है।

Chhattisgarh