सुबह शाम जिस घर मे धर्म ध्यान होता वह परिवार बडा भाग्यशाली  – श्री प्रमोद मुनि

सुबह शाम जिस घर मे धर्म ध्यान होता वह परिवार बडा भाग्यशाली – श्री प्रमोद मुनि

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 15 मई। आचार्य श्री रामेश के शिष्य शासन दीपक श्री प्रमोद मुनि जी म सा ने समता भवन मे प्रवचन मे बताया कि सुबह शाम जिस घर मे धर्म ध्यान होगा बडा भाग्यशाली परिवार होगा । रत्न को वापस लाना मुश्किल होता है उसी प्रकार मनुष्य जन्म मिलना मुश्किल होता है। म सा ने कहा चार बाते दुर्लभ होती हे जिसमे मनुष्य भव मिलना जिसमे सभ्य मनुष्य संख्यात, वही मनुष्य असंख्यात होते है।

म सा ने बताया सफर मे साथी होना जरुरी है, धैर्यवान व्यक्ति कभी उतावला नही करता। सही समय धर्म ध्यान करने की जरुरत होती है, जिस घर मे धर्म होगा वह परिवार बडा भाग्यशाली होगा।

इससे पहले श्री श्रुतप्रभ जी म सा ने कहा ज्ञान भीतर से प्रकट होना चाहिए जैसे जंम्बुकुमार का हुआ था वह अपनी पत्नियों की तरफ आंख उठाकर नही देखा न राग न द्वेष सिर्फ सयंम लेने की तैयारी मे रहने लगा।ज्ञान सिद्ध बनना चाहिए, आसक्ति को नही बढावें।

म सा ने कहा ज्ञान दिशा के साथ शक्ति भी दे देता है, योग मन, वचव, काया से होता वही उपयोग ज्ञान दर्शन चरित्र का होता है, आशक्ति रहेगी तो अनाशक्ति नही होगी इस कामना रहित बनना है। इस संसार मे अपनी आत्मा को जगाने का प्रयास करते रहें।

महामंत्री धर्मीचंद ओस्तवाल ने बताया कल पक्खीपर्व है ज्यादा से ज्यादा उपवास पौषध सवंर करने का लक्ष्य रखे और शाम को प्रतिक्रमण के बाद साधना शासन दीपक श्री विनय मुनि जी म सा के सानिध्य मे होगी।आप सब पधारकर कर्मो की निर्जरा करें।

संघ प्रवक्ता नोरतमल बाबेल

साधुमार्गी जैन संघ, ब्यावर।

Chhattisgarh