जो गरीबो की झोली भरेगा, कभी ना खाली होगा उसका भण्डार – श्री प्रमोद मुनि जी

जो गरीबो की झोली भरेगा, कभी ना खाली होगा उसका भण्डार – श्री प्रमोद मुनि जी

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 17 मई
आचार्य श्री रामेश के शिष्य शासन दीपक श्री प्रमोद मुनि जी म सा ने समता भवन मे प्रवचन देते हुए कहा जो गरीबो की झोली भरेगा वो लगन कभी ना खाली उसका भण्डार होगा वह परिवार बडा भाग्यशाली होगा,म सा ने सुनने पर बताया सुनना महत्वपूर्ण होता है, क्षमा सागर वाला ही सुन सकता, सुनना सुनाना अलग अलग होता है,कोई याचना भगवान से करते हुए सुनाता भगवान मेरी पुकार नही सुनता तो सुनता है तो कोई सुनकर प्रतिक्रिया दे देता है।


म सा ने कहा कोई भगवान की वाणी सुनकर वैराग आ जाता है ओर दीक्षा ले लेता है, बुद्धि पर कहा बुद्धि रोहनी चोर के पास भी थी बुद्धि अभय कुमार की भी थी दोनो मे रात दिन का अंतर था।

कभी कभी बिना किये अपराध के कारण व्यक्ति को दंड भुगतना पड जाता है, किसी पर आरोप प्रत्यारोप के कारण बडी घटना हो जाती है।म सा ने कहा हम सभी को भगवान की वाणी पर विश्वास श्रद्धा रखनी होगी।


इससे पहले श्री श्रुतप्रभजी म सा ने कहा सभी रसो इक्षु रस मीठा होता है उसी प्रकार भगवान महावीर की वाणी मिठी व प्रेम करने वाली होती है क्योंकि उन्होंने उनकी शरण मे जो भी आया उसे अपनी वाणी से प्रेम देकर अपना बना लेते है उनको छदमस्त होने के कारण सब कुछ सिखा देते है जैसे गौशालक को कितनी बार अपनाया व लेश्या सिखा दी थी।


म सा ने कहा भगवान धैर्यवान थे न जाने उन्हे लोगो ने कितनी बार कष्ट देकर लहुलुहान कर दिया फिर भी धैर्य धही छोडा, कर्मो को हटाना है तो धैर्य बढाना है,अहंकार करने वाला व्यक्ति एक दिन भगवान के कदमो मे झुक जाता है, एक दिन साधु बनने पर इन्द्र देवता उनके कदमो मे नमस्तक हो जाते है, वैरागी सभी को पराया समझ कर सब छोड कर दीक्षा ले लेता है हमे भी जो नियम लेना उसको पराया समझ लेना चाहिए।
महामंत्री धर्मीचंद औस्तवाल ने बताया आज श्री इभ्यमुनि जी म सा का अठाई का पारणा स सम्पन्न हुआ यह उनकी 41 वी अठाई है ओर ब्यावर मे आने के बाद 21 वी अठाई सम्पन्न करी ब्यावर मे आने के बाद लगातार मोन रख रहे है।
संघ प्रवक्ता
नोरतमल बाबेल
साधुमार्गी जैन संघ, ब्यावर।

Chhattisgarh