रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 18 मई । छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के साथ लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां बाइक सवार लुटेरे मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र की घटित घटना के बाद पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है.मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक सुबह करीब 8 बजे घर से टहलने निकले थे।
इसी दौरान भारत माता चौक, शंकर नगर के पास बाइक सवार लुटेरे मोबाइल झपटकर फरार हो गए। घटना के बाद कौशिक ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की घटित घटना के बाद पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

