महासमुंद पुलिस की बड़ी कामयाबी : लग्जरी कार से सवा 9 करोड़ का सोना बरामद, तीन युवक भी गिरफ्तार

महासमुंद पुलिस की बड़ी कामयाबी : लग्जरी कार से सवा 9 करोड़ का सोना बरामद, तीन युवक भी गिरफ्तार

महासमुंद(अमर छत्तीसगढ़) 18 मई । छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की सिंघोड़ा पुलिस ने वोक्सवैगन कार से 7.512 किलो सोना जब्त किया है। जब्त सोने की कीमत 9 करोड़ 17 लाख 84 हजार रुपये बताई जा रहा है।

इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों द्वारा सोना उड़ीसा से गुजरात लेकर जाया जा रहा था। वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई कर आयकर विभाग को सुचना दी।

मिली जानकारी के अनुसार, एनएच 353 रेहटीखोल नाका में दिनांक 17/05/ 2026 को वाहन चेकिंग के दौरान उड़िसा की ओर से से आने वाले वाहनों को रोककर चेक किया जा रहा था। उसी समय उडीसा की ओर से आ रही वोक्सवैगन कार कमांक GJ 03 NP 4230 आई। जिसे रोककर वाहन चालक नाम जयेश अकबरी, दुसरे व्यक्ति का नाम सुनीत और तीसरे व्यक्ति ने अपना नाम रूशी अग्रावत गुजरात का निवासी होना बताया।

तीनों व्यक्तियों से पुछताछ करने पर पिछली सीट पर चेम्बर बनाकर 02 नग पीटठू बैग में 6 नग प्लास्टिक बॉक्स में सोने का आभुषण रखकर परिवहन करना पाया गया। पीटठू बैग की तलाशी लेने पर विभिन्न प्रकार के सोने के आभुषण वजन 7512.488 ग्राम का होना पाया गया। सोने के जेवर को जब्त कर धारा 106 बीएनएसएस के तहत अग्रिम कार्यवाही की गई। आगे की कार्रवाई के लिए आयुक्त आयकर विभाग एवं राजस्व सूचना निदेशालय को भेज दिया गया है।

Chhattisgarh