भीषण गर्मी में समता महिला मंडल, ब्यावर ने दिखाई संवेदनशील पहल

भीषण गर्मी में समता महिला मंडल, ब्यावर ने दिखाई संवेदनशील पहल

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 18 मई । भीषण गर्मी और तेज़ धूप से राहत प्रदान करने हेतु समता महिला मंडल, ब्यावर द्वारा सामाजिक सरोकार के अंतर्गत एक सराहनीय सेवा कार्य किया गया। मंडल की ओर से शहर में ठेले पर सब्ज़ी एवं फल विक्रय करने वाले ज़रूरतमंद लोगों को छतरियों का वितरण किया गया, ताकि वे तपती धूप में अपने कार्य के दौरान कुछ राहत महसूस कर सकें।


इस अवसर पर संरक्षिका वीना नाहर ने रौनक श्रीश्रीमाल की सेवा को सराहनीय बताया। अध्यक्षा शशिकला डांगी,उपाध्यक्षा विमलेश ओसतवाल ने कहा कि समाज सेवा केवल बड़े आयोजनों तक सीमित नहीं होती, बल्कि ज़रूरतमंदों की छोटी-छोटी आवश्यकताओं को समझकर सहयोग करना ही सच्ची सेवा है।

हेमलता बोरूंदिया, विनीता बुरड़ ने भी अपनी सहभागिता निभाई। संरक्षिका वीना नाहर ने बताया कि भीषण गर्मी में दिनभर खुले आसमान के नीचे कार्य करने वाले रेहड़ी एवं ठेला संचालकों की परेशानी को देखते हुए यह पहल की गई।

समता महिला मंडल द्वारा समय-समय पर विभिन्न सामाजिक एवं मानवीय सरोकारों से जुड़े सेवा कार्य किए जाते रहे हैं। मंडल की इस पहल की स्थानीय नागरिकों एवं लाभार्थियों ने सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Chhattisgarh