राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ़) 18 मई। रानी सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा न्यास की नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू और उपाध्यक्ष मनोज निर्वाणी रविवार को औपचारिक निरीक्षण के लिए पत्रकार आवासीय परिसर पहुंचे।
इस दौरान आवासी परिसर में प्रस्तावित मंदिर निर्माण के साथ ही डोंगरगांव मार्ग पर हमारे आवासीय परिसर के मुख्य प्रवेश मार्ग पर रानी सूर्यमुखी देवी के नाम से स्वागत द्वार निर्माण के लिए मांग पत्र भी सौंपा गया।
इस अवसर पर रानी सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा न्यास की नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू और उपाध्यक्ष मनोज निर्वाणी, प्रेसक्लब राज. अध्यक्ष सचिन अग्रहरि, कोषाध्यक्ष बसन्त शर्मा, प्रेसक्लब गृह निर्माण सहकारी समिति राज.अध्यक्ष मिथलेश देवांगन, वीरेन्द्र सिंह, मोहन कुलदीप मानिकपुरी, श्रीमति नीरा साहू, ललित ठाकुर, अवधेश यादव, गंगादास, अनिल नागवंशी, कृष्णा तिवारी, रोहित देवांगन सहित पत्रकार साथी उपस्थित थे।

