हत्या का आरोपी लड़ेगा चुनाव : जेल से पुलिस वेन में पहुंचा कोरबा, जनपद सदस्य पद के लिए भरा नामांकन

हत्या का आरोपी लड़ेगा चुनाव : जेल से पुलिस वेन में पहुंचा कोरबा, जनपद सदस्य पद के लिए भरा नामांकन

कोरबा(अमर छत्तीसगढ़) 18 मई । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हैरान करने वाला राजनैतिक वाकया सामने आया है। आप सोचें कि, जिस व्यक्ति पर भाजपा नेता की हत्या का आरोप हो वह व्यक्ति जेल से निकलकर उसी सीट पर चुनाव लड़ने मैदान में उतर गया है। सोमवार को हत्या का आरोपी मुस्ताक अहमद बिलासपुर जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन दाखिल कराने लाया गया। हथकड़ियों में पुलिस सुरक्षा के बीच पहुंचे आरोपी ने जनपद सदस्य पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।

मिली जानकारी के अनुसार, 23 दिसंबर को ग्राम केशलपुर में भाजपा के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। उन पर कुल्हाड़ी और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में सामने आया था कि हत्या के पीछे राजनीतिक रंजिश प्रमुख वजह थी। मामले में मुस्ताक अहमद को मुख्य आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया गया था, जो फिलहाल जेल में बंद है।

भाजपा नेता अक्षय गर्ग की हत्या के बाद बिझरा जनपद पंचायत सीट खाली हो गई थी। निर्वाचन आयोग ने यहां उपचुनाव की घोषणा की है। नामांकन के आखिरी दिन अचानक जेल वैन पहुंचने ही इलाके में हलचल मच गई और लोग हैरान हो गए। जब हत्या के आरोपी मुस्ताक अहमद ने उसी सीट से चुनाव लड़ने के लिए अपना पर्चा भर दिया, जो अक्षय गर्ग की मौत के बाद खाली हुई थी।

Chhattisgarh