(धनराज जैन)
राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 18 मई 2026। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के ग्राम पंचायत पलांदुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत पलांदुर, भानपुरी, कातलवाही, पारागांवखुर्द, पारागांवकला, पेंड्री, सलटिकरी , मुसराकला, आलीवारा, कसारी, कोलिहापुरी छी, छीपा कुल 12 ग्राम पंचायत के ग्रामीण शामिल हुए।
शिविर में ग्रामीणों से मांग एवं शिकायत से संबंधित कुल 728 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमे 714 आवेदन मांग एवं 14 आवेदन शिकायत से संबंधित थे। त्वरित निराकरण करने की कार्यवाही की जा रही है।
सुशासन तिहार 2026 जनसमस्या निवारण शिविर के तहत प्राप्त आवेदनों एवं जनशिकायतों का समयबद्ध व प्रभावी निराकरण विभाग द्वारा किया जाएगा तथा शत प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा।
शिविर में जनपद पंचायत डोंगरगढ़ द्वारा 7 हितग्राहियों को राशनकार्ड एवं 4 हितग्राहियो को जॉब कार्ड, मत्स्य पालन विभाग द्वारा 2 हितग्राहियों को आईस बॉक्स व मछली जाल, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 3 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, श्रम विभाग द्वारा 7 हितग्राहियों को ई-श्रम कार्ड का वितरण अतिथियों द्वारा किया गया।
शिविर में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम किया गया।
शिविर में राजस्व विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, शिक्षा विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण विकास, जल संसाधन विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, विद्युत विभाग, सहकारिता विभाग, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, वन विभाग, शिक्षा विभाग, मत्स्य विभाग, खाद्य विभाग सहित 19 विभाग का स्टॉल लगाया गया था।

अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। शिविर में उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगढ़ श्रीमती लता अजय सिन्हा, सभापति जनपद पंचायत डोंगरगढ़ सुरेश वर्मा, सभापति जनपद पंचायत डोंगरगढ़ श्रीमती रामेश्वरी एवन वर्मा, सभापति जनपद पंचायत डोंगरगढ़ श्रीमती सीमा ओमप्रकाश साहू, जनपद सदस्य डोंगरगढ़ दुर्गाप्रसाद रात्रे, लक्ष्मीनारायण वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एम भार्गव सहित ग्राम पंचायतों के सरपंच, तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगढ़, नायब तहसीलदार तहसील डोंगरगढ़, सचिव, रोजगार सहायक, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


