छमुमो के नेतृत्व में क्रेस्ट कंपनी में छठवें दिन भी धरना जारी

छमुमो के नेतृत्व में क्रेस्ट कंपनी में छठवें दिन भी धरना जारी

राजनांदगाव(अमर छत्तीसगढ़) 19 मई। 600 मजदूरों का काम पिछले 6 दिनों से बंद है क्योंकि 600 मजदूर में से मात्र 90 मजदूरों का श्रेणी अनुसार वर्गीकरण किया गया, बाकी मजदूरों का नहीं किया जा है। मजदूरों को हर महीने 1300 रूपये से लेकर 2000 रूपये तक कम भुगतान किया जा रहा है, प्रॉफिट के अनुसार वेतन बढ़ोतरी नहीं की जा रही है ना ही बोनस निर्धारण हेतु कंपनी की बैलेंस शीट प्रस्तुत की गई।

इस दौरान 15 मई को श्रम अधिकारियों की मध्यस्थता में बैठक हुई तथा 18 मई को एसडीएम राजनांदगांव कार्यालय में श्रम अधिकारी की मौजूदगी में त्रिपक्षीय वार्ता हुई किंतु मैनेजमेंट द्वारा मजदूरों के वेतन से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया बल्कि अड़ियल रुख अपनाये हुए हैं।

इसलिए वार्ता फेल हुई है निराकरण नहीं होने के कारण मजदूरों का छठवें दिन भी धरना जारी है धरना स्थल में मजदूरों के अलावा उनका परिवार धरना में शामिल हो रही है।
        धरना स्थल में हुई सभा को छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष भीमराव बागड़े, ए. जी.कुरैशी जोरातराई के सरपंच रमाकांत साहू,भोजराम साहू,सीटू यूनियन के गजेंद्र झा आदि वक्ताओं ने संबोधित किया सभा का संचालन तुलसी देवदास व पुनाराम साहू ने किया यह जानकारी छ. मु. मो. के महामंत्री पुनाराम साहू द्वारा दी गई।

Chhattisgarh