राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 19 मई। प्राचीन एवं ख्यातिप्राप्त भगवान श्री सत्यनारायण मंदिर में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर 1 जून से 15 जून 2026 तक 15 दिवसीय “नारायण महामहोत्सव” का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन किया जाएगा।
आयोजन स्थल श्री सत्यनारायण धर्मशाला, कामठी लाईन रहेगा, जहां प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 7:00 बजे तक विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
15 दिवसीय नारायण महामहोत्सव के दौरान सुंदरकांड पाठ, पुरुषोत्तम मास महिमा व्याख्यान, जीण माता पाठ, शाकंभरी माता पाठ, श्रीराम चरित्र कथा, श्रीकृष्ण चरित्र कथा, शिव महिमा भजन, श्रीश्याम रसोत्सव, रानी सती दादी पाठ, होली उत्सव एवं 11 हजार दीपों से दीपोत्सव जैसे विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन भक्तिमय वातावरण में संपन्न होंगे।
इसके साथ ही राजनांदगांव के ख्यातिप्राप्त भजन गायकों द्वारा प्रतिदिन भजन अमृत की वर्षा की जाएगी, जिससे श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होंगे। 16वें दिन होगा पूर्णाहुति
समिति के अनुसार 16वें दिन भगवान श्री सत्यनारायण कथा की पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम सम्पन्न होगा।

