332 पदों पर संविदा भर्ती हेतु 29 मई तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

332 पदों पर संविदा भर्ती हेतु 29 मई तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित


राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 19 मई 2026। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जिला राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई अंतर्गत आरओपी 2025-26 में दिये गये मानव संसाधन के स्वीकृत कुल 22 कैडर के तहत 332 पदों पर संविदा भर्ती हेतु 29 मई 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित की गई है।

इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार निर्धारित तिथि व समय तक वेबसाईट https://govthealth.cg.gov.in/RecRajnandgaonCont2026 के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

Chhattisgarh