NSUI के प्रयास से एलएलबी परीक्षा तिथियों में बदलाव

NSUI के प्रयास से एलएलबी परीक्षा तिथियों में बदलाव

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) , 19 मई 2026 – राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) रायपुर जिला इकाई को बड़ी सफलता मिली है। जिला अध्यक्ष शांतनु झा के निर्देशानुसार एवं जिला महासचिव गोल्डी वर्मा के नेतृत्व में विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन के बाद पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने एल.एल.बी. प्रथम एवं तृतीय वर्ष की परीक्षा तिथियों में परिवर्तन कर दिया है।

इस ज्ञापन को सफल बनाने में जिला महासचिव गोपाल वर्मा, जिला उपाध्यक्ष भोजराज चौहान, कविश नागदेव, यशराज एवं समस्त एल.एल.बी. के छात्र-छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। छात्रों की तैयारी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं से तिथि टकराव को देखते हुए परीक्षा आगे बढ़ाने की मांग की गई थी।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने NSUI की मांग पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया। इस निर्णय से हजारों विधि छात्रों को बड़ी राहत मिली है।

जिला महासचिव गोल्डी वर्मा ने कहा, “यह जीत जिला अध्यक्ष शांतनु झा जी के मार्गदर्शन और एक-एक कार्यकर्ता की मेहनत का नतीजा है। जिला महासचिव गोपाल वर्मा, जिला उपाध्यक्ष भोजराज चौहान, कविश नागदेव, यशराज सहित सभी एल.एल.बी. के भाई-बहनों ने संघर्ष किया। हम कुलपति, कुलसचिव, अधिष्ठाता छात्र कल्याण (DSW) एवं समस्त विश्वविद्यालय प्रशासन का हृदय से धन्यवाद करते हैं जिन्होंने छात्रों की आवाज सुनकर संवेदनशील निर्णय लिया।”

NSUI रायपुर ने इस जीत को संगठन के साथ-साथ समस्त छात्रों की जीत बताया है। इस लड़ाई में जिला महासचिव गोपाल वर्मा, जिला उपाध्यक्ष भोजराज चौहान, कविश नागदेव, यशराज एवं आंदोलन में शामिल समस्त विधि छात्रों का विशेष योगदान रहा। संगठन ने सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए सभी छात्रों को नई तिथि अनुसार तैयारी कर बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं।

Chhattisgarh