दुर्ग- बिलासपुर में लागू होगा कमिश्नरेट : डिप्टी सीएम शर्मा बोले- पुलिस कर रही अच्छा काम, कौशिक का मोबाइल पांच घंटे में वापस दिलाया

दुर्ग- बिलासपुर में लागू होगा कमिश्नरेट : डिप्टी सीएम शर्मा बोले- पुलिस कर रही अच्छा काम, कौशिक का मोबाइल पांच घंटे में वापस दिलाया

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 20 मई । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बाद दुर्ग, बिलासपुर में पुलिस कमिश्नरेट लागू होगा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि, रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट अच्छा काम कर रही है।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, दुर्ग और बिलासपुर में भी पुलिस कमिश्नरेट की आवश्यकता है। पिछले दिनों धरमलाल कौशिक के मोबाइल लूट में रायपुर कमिश्नरेट ने अच्छा काम किया और पांच घंटे में मोबाइल वापस दिलाया गया। ऐसे में रायपुर के बाद दुर्ग, बिलासपुर में पुलिस कमिश्नरेट लागू होगा।

नक्सलवाद खात्मे पर अब क्रेडिट पॉलिटिक्स शुरू हो गई है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बयान पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि, पहले झीरम हमले का सबूत निकालना चाहिए। पांच साल तक सबूत जेब में रखकर सरकार चलाते रहे। अपनी ही पार्टी के नेताओं को न्याय नहीं दिला सके। अब भी समय है झीरम के सबूत जेब से निकालें।

Chhattisgarh