बिलासपुर में खनिज विभाग का बड़ा एक्शन : अवैध परिवहन करने वाले 20 वाहन जब्त, कारोबारियों में मचा हड़कंप

बिलासपुर में खनिज विभाग का बड़ा एक्शन : अवैध परिवहन करने वाले 20 वाहन जब्त, कारोबारियों में मचा हड़कंप

बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ़) 21 मई । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 वाहनों को जब्त किया है। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रेत और खनिज कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

जांच अभियान के दौरान अधिकारियों ने 2 पोकलेन मशीन, 1 जेसीबी और अन्य भारी वाहनों को कब्जे में लिया, बताया जा रहा है कि ये वाहन बिना अनुमति खनिज उत्खनन और परिवहन में लगे हुए थे। खनिज विभाग ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 14 रेत परिवहन, 1 मुरुम, 2 चूनापत्थर और 3 मिट्टी-ईंट परिवहन से जुड़े प्रकरण दर्ज किए है।

अधिकारियों ने कहा कि बिना वैध दस्तावेज खनिज ले जाने वालों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान एक वाहन चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना तोरवा में चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

खनिज विभाग ने साफ कहा है कि अवैध खनन ऐर बिना अनुमति परिवहन करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने नियमों का पालन करने और वैध दस्तावेज के साथ ही खनिज परिवहन करने की अपील की है।

Chhattisgarh