विधायक पुरंदर मिश्रा के साथ हुई ठगी पर सियासत : कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने ली चुटकी, बोले- राज्य में कानून व्यवस्था बद से बदतर

विधायक पुरंदर मिश्रा के साथ हुई ठगी पर सियासत : कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने ली चुटकी, बोले- राज्य में कानून व्यवस्था बद से बदतर

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 26 मई । भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा के साथ हुई ठगी मामले में कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं के दिन सही नहीं चल रहे हैं।

राज्य में बीजेपी सरकार का खौफ खत्म हो गया है। नितिन नवीन के पीए के नाम पर ठगी की गई। प्रदेश में भाजपा राज में रसूखदारों से पैसे उगाही का खेल चल रहा है। कानून व्यवस्था बद से बदतर हो गई है।

सुशील शुक्ला ने कहा कि बीते दिनों पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के साथ लूट हुई थी, अब बीजेपी के विधायक के साथ ठगी हो गई। ठगी भी ऐसे विधायक के साथ हुई जो अधिवक्ता और इनकम टैक्स के सलाहकार हैं।

राज्य में आरोपियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि ऐसी घटनाएं हो रही हैं। सवाल उठाते हुए कहा कि जब भाजपा के दो विधायकों के साथ ऐसा हो सकता है, तो सोचने वाली बात है कि आम आदमी के साथ क्या होगा?

Chhattisgarh