रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 26 मई । भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पीए के नाम पर ठगी हो गई। डीजल भरवाने के लिए पैसे की मांग पर विधायक ने जगन्नाथ मंदिर के सेवक से रकम ट्रांसफर कराए। यह पूरा मामला खम्हारडीह थाना इलाके का है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने फोन कर खुद को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का निज सहायक (पीए) बताया। बातचीत के दौरान उसने डीजल डलवाने के नाम पर तत्काल पैसों की जरूरत होने की बात कही।
आरोपी ने झांसा देकर दो अलग-अलग बार में रकम ट्रांसफर करवाने की मांग की। बताया जा रहा है कि विधायक पुरंदर मिश्रा ने जगन्नाथ मंदिर के सेवक नारायण मिश्रा के जरिए आरोपी के खाते में कुल 10 हजार रुपए ट्रांसफर करवाए। बाद में जब मामले की सच्चाई सामने आई तो ठगी का खुलासा हुआ।
सेवक नारायण मिश्रा की शिकायत पर खम्हारडीह थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मोबाइल नंबर और बैंक खाते के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

