जिला कांग्रेस अध्यक्ष पर FIR : विरोध में धरने पर बैठे टीएस सिंह देव, दी भूख हड़ताल पर जाने की धमकी

जिला कांग्रेस अध्यक्ष पर FIR : विरोध में धरने पर बैठे टीएस सिंह देव, दी भूख हड़ताल पर जाने की धमकी

अम्बिकापुर(अमर छत्तीसगढ़) 1। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाना के सामने चल रहे विरोध प्रदर्शन ने एक नया मोड़ ले लिया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि, जिस तरह का अड़ियल रवैया सूरजपुर पुलिस प्रशासन का दिख रहा है और शाम 6 बजे तक यदि हमारी मांगों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई तो मैं भूख हड़ताल पर बैठूंगा।

पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने कहा कि मंगलवार को वैसे भी सूर्यास्त तक मेरा उपवास रहता है, यदि सूर्यास्त तक कोई कार्यवाही नहीं हुई तो भूख हड़ताल पर बैठूंगा।

आपको बता दें कि, सूरजपुर जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन से शिवनन्दनपुर नगर पंचायत चुनाव के दौरान हुए एक विवाद के बाद आर्म्स एक्ट के तहत हुई कार्यवाही को निरस्त कराने की मांग को लेकर 25 मई को प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज सहित सूरजपुर जिला कांग्रेस के पदाधिकारी विश्रामपुर थाने पहुंचे थे।

जहां पर जब विश्रामपुर पुलिस ने कांग्रेस की मांग को अनसुना किया तो थाने के सामने ही अनिश्चिकालीन धरने पर प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज के साथ सभी कांग्रेसी बैठ गए। जबकि नरेंद्र जैन के घर पर जाकर विवाद करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के विरुद्ध बार-बार मांग के बाद भी पुलिस द्वारा एफआईआर नहीं कि जा रही है।

रात 2:30 बजे तक स्वयं टीएस सिंह देव प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज के साथ धरना स्थल पर डटे रहे। सुबह 11 बजे से ही विश्रामपुर थाने के सामने धरना स्थल पर बैठे हुए हैं। प्रशासन का यदि अड़ियल रवैया जारी रहा तो आज शाम 6 बजे से पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव सहित प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

Chhattisgarh