खरीफ वर्ष 2026 में रसायनिक खाद भण्डारण का लक्ष्य 148420 टन

खरीफ वर्ष 2026 में रसायनिक खाद भण्डारण का लक्ष्य 148420 टन

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 3 जुन। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव के कार्यक्षेत्र में 4 जिला यथा जिला राजनांदगांव, खैरागढ, मोहला एवं कबीरधाम आते है। खरीफ वर्ष 2026 में रसायनिक खाद भण्डारण का लक्ष्य 148420 टन रखा गया है। जिसके विरूद्ध सहकारी समितियों में 87387 टन का भण्डारण किया गया है, जो कि लक्ष्य का 59 प्रतिशत है।

गतवर्ष इसी अवधि में खरीफ 2025 में 151136 टन खाद भण्डारण का लक्ष्य था, जिसके विरूद्ध 73068 टन खाद का भण्डारण सहकारी समितियों में किया गया था जो कि लक्ष्य का 48.35 प्रतिशत था।

अतः गतवर्ष की तुलना में इस वर्ष कृषकों को विक्रय हेतु अधिक एवं पर्याप्त मात्रा में खाद का भण्डारण किया गया है एवं बैंक के कार्यक्षेत्र के जिलों में किसी भी प्रकार के खाद की कमी नही है। खरीफ वर्ष 2026 में सहकारी समितियों से 47710 टन खाद का वितरण कृषकों को किया जा चुका है तथा 39677 टन खाद समितियों में शेष है जो कृषकों को विक्रय हेतु उपलब्ध है।

इसी प्रकार गतवर्ष खरीफ वर्ष 2025 में इसी अवधि में सहकारी समितियों से 46927 टन खाद का वितरण कृषकों को किया गया था एवं शेष स्कंध 26142 टन था।
अतः गतवर्ष की तुलना में इस वर्ष कृषकों को सहकारी समितियों से अधिक खाद का वितरण किया जा चुका है एवं इस वर्ष समितियों में खाद का पर्याप्त स्टाक कृषकों को विक्रय हेतु उपलब्ध है। खाद का भण्डारण एवं वितरण भी कृषकों के मांग अनुरूप किया जा रहा है।

Chhattisgarh