पर्यावरण की सुरक्षा हमारा श्रेष्ठ और सबसे बड़ा परमधर्म

पर्यावरण की सुरक्षा हमारा श्रेष्ठ और सबसे बड़ा परमधर्म

 भिलाई(अमर छत्तीसगढ़) 5 जून 2026 । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा सेक्टर 7 स्थित पीस ऑडिटोरियम में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भिलाई सेवा केंद्रों की निदेशिका राजयोगीनी ब्रह्माकुमारी आशा दीदी जी ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हमारा श्रेष्ठ और सबसे बड़ा परमधर्म है।
बीमार, घायल, दुर्घटनाग्रस्त और असहाय पशुओं के बचाव एवं उपचार के लिए कार्य करने वाली संस्था “छत्तीसगढ़ एनिमल सेवियर”एनिमल बर्थ कंट्रोल” (ABC) का संचालन हेतु डॉ अंजली सिंह का सम्मान किया गया।

डिवाइन ग्रुप के बच्चों द्वारा बहुत वर्तमान स्थिति पर्यावरण की सुरक्षा पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई।

इस अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर (एच आर)पवन कुमार ने ब्रह्माकुमारी ज़ संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।
 कार्यक्रम में डॉ राखी, डॉ अंजली, डॉ नरेंद्र पटेल, स्वच्छता ही सेवा समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद साहू,वरिष्ठ पत्रकार अरविंद सिंह जी,एवं बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने राजयोग मेडिटेशन द्वारा गहन शांति की अनुभूति कर प्रकृति में भी शांति के प्रकंपन प्रवाहित किए।

Chhattisgarh