राजापुर उप तहसील कार्यालय में बदली : विवादों के बीच कलेक्टर ने तहसीलदार को हटाया, आदेश जारी

राजापुर उप तहसील कार्यालय में बदली : विवादों के बीच कलेक्टर ने तहसीलदार को हटाया, आदेश जारी

अंबिकापुर(अमर छत्तीसगढ़) 5 जुन । छत्तीसगढ़ के सीतापुर में नायब तहसीलदार और विधायक विवाद के बीच बड़ी घटना सामने आई है। जहां राजापुर उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिक को कलेक्टर ने हटा दिया गया है।

नायब तहसीलदार को अंबिकापुर कलेक्टर कार्यालय में अटैच किया गया है। उनकी जगह पर उमेश्वर बाज प्रभारी तहसीलदार होंगे। इसका आदेश कलेक्टर ने 3 जून को ही जारी कर दिया था। जिसे शुक्रवार को जारी किया गया है। ऐसे में अब एसडीएम फागेश सिन्हा को भी हटाए जाने की अटकले तेज हो गई है।

Chhattisgarh