कटहल की आड़ में गांजे की तस्करी : पुलिस ने 62 लाख रुपए से ज्यादा का गांजा किया बरामद

कटहल की आड़ में गांजे की तस्करी : पुलिस ने 62 लाख रुपए से ज्यादा का गांजा किया बरामद

महासमुंद(अमर छत्तीसगढ़) 7 जुन । छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पिकअप वाहन में कटहल की आड़ में गांजे की तस्करी हो रही थी। पुलिस ने 62 लाख रुपए से ज्यादा का गांजा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सिंघोडा पुलिस रेहटीखोल जांच नाका के पास वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक पिकअप वाहन को रोका गया, जिसमें भारी मात्रा में कटहल लोड थे। पुलिस ने जब शक के आधार पर पिकअप वाहन की तलाशी ली, तो उनके पैरों तले से जमीन ही खिसक गई।

दरअसल, कटहल के पीछे से पुलिस ने 125.700 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत 62,85,000 रुपये आंकी गई है। इसी के साथ ही पुलिस ने उत्तर प्रदेश के दो तस्करों को भी पकड़ा है। तस्करों ने पूछताछ में बताया कि वो गांजा को जिला बलांगीर (उडीसा) से खरीदकर जिला प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) ले जा रहे थे, जहां इसे खपाने की तैयारी थी। फिलहाल पुलिस ने गांजा के साथ ही पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया है।

Chhattisgarh