छोटी छोटी चीजो की उपेक्षा नही करें- श्री रोहित मुनि

छोटी छोटी चीजो की उपेक्षा नही करें- श्री रोहित मुनि

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 12 जुन
आचार्य श्री रामेश के शिष्य शासन दीपक श्री रोहित मुनि जी म सा ने समता मे प्रवचन पर कहा ऐसा हो सकंल्प हमारा जन्म मरण से मुक्ति हो, कब तक को भव भव मे भटकेगे अब नही भटकना जन्म बुरा ओर रागद्वेष अब नही दुख उठाना है।


म सा ने जगंल मे बहुत सारे शेर चीता हाथी जैसे जानवर रहते थे हाथी अपने झुंड मे रहते थे चूहें ने हाथी को कहा मे आपकी सेवा करना चाहता हूं कहा हाथी कहा चूहा। छोटा होने पर काम मे आ सकता है।


मसा ने कहा तलवार बडी सुई छोटी एक छोटी सी सुई क्या क्या नही कर सकती जो सूई कर सकती वो तलवार नही कर सकती। ज्ञानी भगवान कहते है छोटी चीज की उपेक्षा नही करें न छोटी चीजो पर लापरवाही नही रखे।छोटा बीज बडा पेड खडा करने की ताकत रखता है।


म सा ने कहा व्यक्ति एक दिन मे कलेक्टर नही बन सकता छोटे छोटे पदो पर रहने के बाद ही वह कलेक्टर बनता है इसी प्रकार छोटे छोटे पदो का बडा महत्व ओता है।छोटे व्यक्ति की राय काम आ सकती,छोटे व्यक्ति की राय लेना महानता होती हैं।


म सा ने कहा ज्ञानी बनने के पहले शिष्य बनना पडेगा बिना शिष्य के मोक्ष नही मिलेगा कई बिना गुरु के मोक्ष चले गये, शिष्य बनना जरुरी है शिष्य सिद्धि का द्वार है, वो शिष्य धन्य है जो गुरु के हृदय मे निवास करते है।


म सा ने कहा ज्ञानीजन व्यक्ति सोचता है जो सत्य है वो मेरा नही मे कर रहा हूं वो सत्य है वो जरुरी नही।जिनशासन मे छोटे आदमी की बडी किमत होती है कल हो सकता साधु बन जाये।स्वधर्मी व्यक्ति छोटे व्यक्ति की कभी उपेक्षा नही करें।श्रावक का महत्वता कोई छोटा कोई बडा नही होता।


म सा ने कहा महान व्यक्ति सभी को एक समान समझता न किसी को छोटा न बडा, सभी के प्रति दया भाव रखता है, छोटा व्यक्ति का योगदान कभी नही भुलाना चाहिए क्योंकि उनका योगदान अमूल्य होता है। जिनशासन मे सभी का सहयोग रहता हैं।
इससे पहले श्री यत्नेश मुनि जी म सा ने भजन से कहा गुरुवर पधारो हृदय मे विराजो मेरी प्रार्थना मेरी प्रार्थना सुशील चरित्रवान माता पिता की संतान वैसी ही पैदा होगी, बिना सोचे समझे किसी प्रकार का ऐक्शन नही लेवे बाद मे पछतावा हो।


म सा ने कहा आत्मा का गुण करुणा वाला होता है वह किसी को मरते हुए नही देख सकता, हमारे मन मे साता की भावना होनी चाहिए कष्टों से कभी घबराये नही।कोई प्रतिक्रिया जल्द बाजी मे नही देवें जो भी करे सोच समझ कर करें।


संघ प्रवक्ता
नोरतमल बाबेल
साधुमार्गी जैन संघ, ब्यावर।

Chhattisgarh