जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत : गांव के ही एक आदमी हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत : गांव के ही एक आदमी हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

बलौदाबाजार(अमर छत्तीसगढ़) । छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के खर्वे गांव में शराब में जहर मिलाकर 8 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। इस मामले में गांव के ही एक व्यक्ति पर आठ लोगों को जहरीली शराब पिलाकर मारने का आरोप लगा है। एफएसएल की टीम जांच के लिए गांव में मौजूद है और साक्ष्य जुटाने का काम कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरे मामले की जांच के लिए सभी मृतकों के दफन शवों को बाहर निकाला जा रहा है। ताकि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक परीक्षण के जरिए मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद हैं। फ़िलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि, आठ लोगों की मौतें वास्तव में जहरीली शराब के कारण हुईं या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। ऐसे में जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की जानकारी सामने आ सकेगी।

Chhattisgarh