सोशल मीडिया में फैलाई जा रही जानकारी पूर्णतः असत्य, भ्रामक एवं फर्जी…. 16 जून से समस्त शासकीय एवं अशासकीय स्कूल प्रारंभ

सोशल मीडिया में फैलाई जा रही जानकारी पूर्णतः असत्य, भ्रामक एवं फर्जी…. 16 जून से समस्त शासकीय एवं अशासकीय स्कूल प्रारंभ

रायपुर (अमर छत्तीसगढ़) 13 जुन

संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय छ.ग. का पत्र क्र./ विद्या/50/शाला संचालन/2026-27/271-272 दिनांक 12.06.2026 द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 का विधिवत संचालन 16 जून 2026, मंगलवार से समस्त शासकीय एवं अशासकीय शालाओं में प्रारंभ किया जावेगा, यह पूर्णतः सत्य है।

इसके अलावा सोशल मीडिया में फैलाई जा रही जानकारी कि, शैक्षणिक सत्र 01 जुलाई 2026 से प्रारंभ होगा यह पूर्णतः असत्य, भ्रामक एवं फर्जी है।

Chhattisgarh