रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 14 जुन । नगरीय प्रशासन विकास विभाग ने तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश में 15 नगर पालिकाओं के सीएमओ का तबादला कर दिया है। जारी स्थानांतरण आदेश के साथ ही एक सीएमओ को निलंबन से बहाल करते हुए वापस सीएमओ की कुर्सी सौंप दी है। एक कर्मचारी की भी निलंबन से बहाली आदेश जारी किया है।

राज्य शासन द्वारा जारी आदेश पर गौर करें तो एक सीएमओ और एक सहायक राजस्व अधिकारी की निलंबन से बहाली करते हुए पदस्थापना दी गई है। सीएमओ को निलंबन से बहाल कर दूसरी मर्तबे सीएमओ की मलाईदार कुसी राज्स सरकार ने सौंप दी है। जाारी आदेश पर नजर डालें तो निलंबन बहाल करते हुए विभागीय जांच को जारी रखने का निर्देश दिया है। विभागयी जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।


