रायगढ़(अमर छत्तीसगढ़) 14 जुन । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में अवैध शराब बेचने के केस में जेल में बंद विचाराधीन कैदी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद नाराज परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। इस दौरान वहां हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। परिजनों का आरोप है कि जेल में युवक के साथ मारपीट की गई थी, जिसके कारण उसकी हालत बिगड़ी। पुलिस शव को देखने भी नहीं दिया।

मृतक के पिता ने कहा कि सामाजिक कार्यक्रम से पुलिस ने 2 लोगों को पकड़ा था। दूसरे युवक को 40 हजार लेकर छोड़ दिया गया। वहीं पैसे नहीं देने पर बेटे को पुलिस पकड़कर ले गई थी। वहीं, पुलिस ने रिश्तेदारों के आरोपों को गलत बताया है। परिजनों ने मामले की न्यायिक जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

