कांकेर(अमर छत्तीसगढ़) 14 जुन । छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की एक और बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। सर्चिंग पर निकले जवानों ने ना सिर्फ 5 किलो का प्रेशर कुकर आईईडी (IED) बरामद किया है, बल्कि उसे समय रहते नष्ट भी कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों के जवान सर्चिंग ऑपरेशन के तहत सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान जवानों को रास्ते में नक्सलियों द्वारा प्लांट किया गया 5 किलोग्राम वजनी प्रेशर कुकर आईईडी मिला। आईईडी मिलने के तुरंत बाद जवानों ने इसकी सूचना बम निरोधक दस्ते को दी। बीडीएस की टीम ने सूझबूझ और तकनीकी मदद से उस 5 किलो वजनी प्रेशर कुकर आईईडी को सुरक्षित तरीके से ब्लास्ट कर नष्ट दिया।

