नौगई तिहरे हत्याकांड पर डिप्टी सीएम शर्मा का बड़ा बयान : बोले- हत्याकांड की होगी CBI जांच, सभी पहलुओं की जाएगी पड़ताल

नौगई तिहरे हत्याकांड पर डिप्टी सीएम शर्मा का बड़ा बयान : बोले- हत्याकांड की होगी CBI जांच, सभी पहलुओं की जाएगी पड़ताल

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 1 जुलाई । छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के चर्चित नौगई तिहरे हत्याकांड की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) करेगी। इस मामले में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि हत्याकांड की CBI जांच का निर्णय एक सप्ताह पहले ही ले लिया गया था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतिम स्वीकृति दे दी है।

डिप्टी सीएम श्री शर्मा ने कहा कि CBI हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच करेगी, ताकि मामले की निष्पक्ष और व्यापक पड़ताल हो सके। उन्होंने बताया कि मामले के चश्मदीद गवाहों को सुरक्षा भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि वे बिना किसी दबाव के जांच में सहयोग कर सकें।

डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण विकास के क्षेत्र में लगातार बेहतर कार्य कर रही है। ‘लखपति दीदी’ योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। वहीं प्रदेश में प्रतिदिन लगभग 1600 प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी अन्य राज्यों ने भी प्रशंसा की। गृह मंत्री ने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से ग्रामीण विकास और आवास योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

Chhattisgarh