कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बने राकेश जोशी राजनांदगांव में हुआ स्वागत

कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बने राकेश जोशी राजनांदगांव में हुआ स्वागत


राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ़) 3 जुलाई।
छत्तीसगढ़ राज्य पीएचईडी कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष शिवेश धर दीवान के अस्वस्थ होने के कारण प्रदेश कार्यकारिणी ने आगामी बैठक तक प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश जोशी को एसोसिएशन का कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसकी आधिकारिक जानकारी प्रदेश सचिव विनोद अग्रवाल द्वारा जारी सूचना में दी गई।
राकेश जोशी को कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा होते ही राजनांदगांव के पीएचईडी ठेकेदारों में खुशी की लहर दौड़ गई। पीएचईडी कार्यालय के पास बड़ी संख्या में ठेकेदार एकत्र हुए और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।

ठेकेदारों ने राकेश जोशी का फूल-मालाओं से स्वागत किया, मिठाइयां खिलाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी तथा संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


इस अवसर पर सुरेंद्र दास वैष्णव, अमीन हुड्डा, निलेश श्रीवास्तव, नितिन भाटी, त्रिगुण टाक, दीपक शर्मा, अतुल अग्रवाल, विनय बिंदल, निखिल दास, सारांश अजमानी, नितिन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ठेकेदार उपस्थित रहे।

सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि राकेश जोशी के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा प्रदेशभर के पीएचईडी ठेकेदारों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से शासन और विभाग के समक्ष उठाया जाएगा।


ठेकेदारों ने कहा कि संगठन हमेशा ठेकेदारों के हितों के लिए संघर्ष करता रहा है और नए नेतृत्व में लंबित भुगतान, विभागीय प्रक्रियाओं के सरलीकरण तथा अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर और मजबूती से आवाज उठाई जाएगी।


कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष राकेश जोशी ने सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी क

Chhattisgarh