सूरजपुर में दर्दनाक हादसा : अवैध खदान में चट्टान गिरने से दो मजदूरों की मौत

सूरजपुर में दर्दनाक हादसा : अवैध खदान में चट्टान गिरने से दो मजदूरों की मौत

सूरजपुर(अमर छत्तीसगढ़) 5 जुलाई । छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के लांची गांव स्थित एक अवैध खदान में खुदाई के दौरान अचानक चट्टान भरभराकर गिर गई। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, मजदूर खदान में खुदाई कर रहे थे, तभी अचानक भारी चट्टान भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। हादसा इतना भयावह था कि दोनों मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि खदान का संचालन किन लोगों द्वारा किया जा रहा था और अवैध खनन किसकी मिलीभगत से चल रहा था। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। वहीं अवैध खनन पर प्रशासन की निगरानी और कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Chhattisgarh