बिलासपुर में धर्मांतरण पर बवाल : हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव कर की सख्त कार्रवाई की मांग

बिलासपुर में धर्मांतरण पर बवाल : हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव कर की सख्त कार्रवाई की मांग

बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ़) 5 जुलाई । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के अग्रसेन चौक स्थित निजी परिसर में कथित धर्मांतरण की सूचना पर हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया।

इसके बाद उन्होंने थाने का घेराव कर कथित तौर पर धर्मांतरण में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। यह मामला तारबहार थाना क्षेत्र का है।

हिंदू संगठनों का आरोप है कि अग्रसेन चौक स्थित निजी परिसर में लोगों का धर्मांतरण कराया जा रहा था। सूचना मिलने पर संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध जताया। बाद में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तारबहार थाने पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की। मामले को लेकर थाने के बाहर काफी देर तक गहमागहमी रही।

कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात किया और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर पूरे मामले की जानकारी ली।

कथित धर्मांतरण की सूचना के बाद बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता तारबहार थाने पहुंचे। उन्होंने थाने के बाहर नारेबाजी करते हुए पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की। हालात को देखते हुए पुलिस अतिरिक्त सतर्क रही और स्थिति पर नजर बनाए रखी।

पुलिस का कहना है कि शिकायत और मौके से मिली जानकारी के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि धर्मांतरण के आरोपों में कितनी सच्चाई है और आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।

Chhattisgarh