रायपुर नगर निगम के ठेकेदार हुए परेशान : ठेकेदारों ने लगाया पैसे मांगने का आरोप, बोले- फाइल पास करवाने की एवज में मांगते हैं पैसे

रायपुर नगर निगम के ठेकेदार हुए परेशान : ठेकेदारों ने लगाया पैसे मांगने का आरोप, बोले- फाइल पास करवाने की एवज में मांगते हैं पैसे

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 6 जुलाई । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर नगर निगम के ठेकेदार भुगतान नहीं मिलने से परेशान हैं। आक्रोशित ठेकेदारों का आरोप है कि बिना चढ़ावा कमीशन दिए फाइलें आगे नहीं बढ़ रही है। भुगतान महीनों से सालों से अटका पड़ा है और गुणवत्ताहीन कार्य का ठीकरा उनके सिर फोड़ा जा रहा है।

काम बंद करने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर आज काम बंद कर नगर निगम के सामने प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। वहीं ठेकेदारों ने नगर निगम कमिश्नर और महापौर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

ठेकेदारों ने कहा कि, 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान लंबित है। कई ठेकेदारों को 6 महीने, 1 साल या डेढ़ साल से भुगतान नहीं हुआ है। ठेकेदारों का कहना है कि बाजार बैंक से कर्ज लेकर काम करने वाले ठेकेदार ब्याज के चंगुल में फंसे हैं जबकि निगम के अधिकारी जमा राशि पर ब्याज का गोरख धंधा कर रहे हैं।

सिविल ठेकेदार संघ के अध्यक्ष ने मांग करते हुए कहा, नगरीय निकाय मंत्री और छत्तीसगढ़ सरकार को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। पारदर्शी जांच, बकाया भुगतान और दोषियों पर कार्रवाई से विश्वास बहाल किया जा सकता है।

Chhattisgarh