कोई भी वस्तु जन्म जन्म तक साथ नही देती, धन भाग्यशाली व्यक्ति के पीछे पीछे दौड़ता रहता है- महासती श्री पराग श्री जी

कोई भी वस्तु जन्म जन्म तक साथ नही देती, धन भाग्यशाली व्यक्ति के पीछे पीछे दौड़ता रहता है- महासती श्री पराग श्री जी

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 7 जुलाई।
आचार्य श्री रामेश व उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि जी म सा की विशेष कृपा से समता भवन मे लगातार नैतिकता पर प्रवचन चल रहा है शासन दीपिका श्री पराग श्री जी म सा ने कहा भाग्यशाली के पीछे धन दोडता हे और धन के पीछे दोडता वो अभाग्यशाली होता है क्योकि भाग्यशाली ही धर्म करता है तो धन उनके पीछे पीछे चला आ जाता है, कमजोर व्यक्ति की सहायता कैसी करे वो जानता है, हमारी पुण्यवाणी है जो सेवा करने का मौका मिला है।
म सा ने कहा अपने आप पर भरोसा करे वह सकंल्प मजबूत हो तो सभी कार्य सफल होगा, अभागो के लिए धर्म करूणा है और प्राणी मात्र के लिए धर्म दया होती है,भजन से कहा हट जायेगे दुख के बादल चमकेगा सितारा जन्म जन्म तक साथ देगा धर्म हमारा। कोई भी वस्तु पदार्थ आपका जन्म जन्म का साथ देने वाला नही सिर्फ धर्म साथ देता है वो ही हमे इस मनुष्य गति से सिद्ध गति मे ले जा सकता है।


म सा ने कहा घर मे बडे व्यक्ति की कृपा नही हो तो घर मे आनंद नही आता क्योंकि बडे व्यक्ति न्याय निति वाले होते है। बारह व्रत स्वीकार करने से तीरियंच गति मे जाने से बच जाते हैं।भरोसा करने पर पुरुषार्थ करे सफलता अवश्य मिलेगी।


इससे पहले प्रखर श्री जी म सा ने कहा आज हम मनोरंजन के लिए इन्द्रियों का कर्मबंध फटाफट करते जा रहे है,जैसा किया वेसा पाना पुदगल इसी के मार्फत बन जाते हे, पुदगल दो तरह के होते हे उनसे कोई कर्मबंध कर लेता तो कोई कर्म निर्जरा करा देता है।


म सा ने कहा विचारों का अंतर नेगेटिव पोजेटिव जैसा विचार वैसा कर्म बंध या कर्म निर्जरा चलती रहती है, यह जब तक चलेगा तब तक हम सिद्ध नही बन जाते, घाती कर्म का क्षय होने पर वापस नही बंधता। सयंम का शुद्ध भाव मे पालना होनी चाहिए।
संघ प्रवक्ता
नोरतमल बाबेल
साधुमार्गी जैन संघ, ब्यावर।

Chhattisgarh