अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर : रायपुर नगर निगम ने कुशालपुर में जी+1 व्यावसायिक भवन किया जमींदोज

अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर : रायपुर नगर निगम ने कुशालपुर में जी+1 व्यावसायिक भवन किया जमींदोज

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 9 जुलाई । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर नगर पालिका निगम ने बिना अनुमति बनाए गए व्यावसायिक भवन पर सख्त कार्रवाई करते हुए गुरुवार को बुलडोजर चला दिया।

जोन-5 के कुशालपुर रिंग रोड नंबर-1 में लगभग 1500 वर्गफुट भूमि पर जी+1 मंजिला अवैध व्यावसायिक भवन को जेसीबी मशीन से तोड़कर जमीदोज करने की कार्रवाई की गई।

नगर पालिका निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन-5, नगर निवेश विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। संबंधित निर्माणकर्ता सुनील खंडेलवाल को पहले नोटिस जारी किया गया था।

इसके बावजूद नियमों की अनदेखी कर निर्माण जारी रखने पर नगर निगम ने संयुक्त कार्रवाई की।

Chhattisgarh