राजनांदगाँव(अमर छत्तीसगढ़) 5 जुलाई । युगांतर पब्लिक स्कूल की छात्रा इशिता कोडपी ने प्रिन्सेस ऑफ छत्तीसगढ़ बनकर विद्यालय और नगर को गौरवान्वित किया है। प्रिन्सेस ऑफ छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता विगत दिनों वेलेनटीनो डांस स्टूडियो एण्ड थर्ड आई प्रोडक्शन हाउस के संयुक्त तत्वावधान में गोविन्द राम ऑडोटोरियम में आयोजित की गई थी।
जिसमें इशिता ने रैम्पवाक तथा व्यक्तित्त्व प्रदर्शन के सभी राउंड में आत्मविश्वास और अपनी प्रतिभा के बल पर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया । उन्हें सम्मानित राशि व सर्टिफ़िकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि इशिता ने इंडिया का बिगेस्ट किड्स फैशन इवेंट्स जूनियर मिस इंडिया 2025-26 तथा इन्टरनेशनल फैशन एवार्ड वर्ल्ड सेशन 4 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इस वर्तमान सत्र में लगभग 140 प्रतिभागियों के बीच प्रिन्सेस ऑफ छत्तीसगढ़ बनकर एक नया कीर्तिमान रचा

