छत्तीसगढ़ में बड़ा IAS फेरबदल: 5 अधिकारियों के तबादले, GPM को मिला नया कलेक्टर, कई विभागों में नई तैनाती

छत्तीसगढ़ में बड़ा IAS फेरबदल: 5 अधिकारियों के तबादले, GPM को मिला नया कलेक्टर, कई विभागों में नई तैनाती

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 9 जुलाई । छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार विजय दयाराम के. को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही का नया कलेक्टर बनाया गया है। जबकि, वर्तमान कलेक्टर संतोष कुमार देवांगन को विशेष सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा हेमंत रमेश नंदनवार को संचालक, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण तथा छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सुमित अग्रवाल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) नियुक्त किया गया है। वहीं अनुपमा आनंद को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत महासमुंद के पद पर पदस्थ किया गया है।

Chhattisgarh