रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 9 जुलाई । छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने 15 इंस्पेक्टर और एक सब-इंस्पेक्टर का तबादला किया है। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम ने आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार, पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। तबादला सूची में शामिल सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के बाद संबंधित जिलों एवं इकाइयों में नई पदस्थापना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकताओं और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के मद्देनजर किया गया है।

