गांजा तस्करी पर एक्शन: बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर 55 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

गांजा तस्करी पर एक्शन: बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर 55 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ़) 13 जुलाई । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 55 किलो 150 ग्राम गांजा जब्त किया है। इस मामले में दो महिलाओं समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजा की कीमत करीब 27.57 लाख रुपये आंकी गई है।

आरोपी ओडिशा और मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं और गांजा को 32 पैकेटों में छिपाकर ले जा रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

जीआरपी का दावा है कि बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी के खिलाफ यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।

Chhattisgarh