कलेक्टर ने तालाब कि हालात देख नाली निर्माण का प्रस्ताव मगाया

कलेक्टर ने तालाब कि हालात देख नाली निर्माण का प्रस्ताव मगाया

(धनराज जैन बेलगांव)

बेलगांव डोंगरगढ़ (अमर छत्तीसगढ़) 15 जुलाई।
ग्राम पंचायत बेलगांव जिला पंचायत राजनांदगांव कलेक्टर जितेंद्र यादव एवं जिला पंचायत राजनांदगांव के नवपदस्थ सीईओ दुर्गा प्रसाद अधिकारी,नव पदस्थ एसडीएम डीसी विश्वास ग्राम बेलगांव में प्रथम आगमन हुआ। जिसमें ग्राम पंचायत बेलगांव में बने ग्रेवाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया गया।

जिसमें गांव के गंदा पानी नाली के माध्यम से ग्रेवाटर ट्रीटमेंट प्लांट से होकर छनकर तालाब में जा रहा है। कलेक्टर के द्वारा समय-समय पर ग्रेवाटर ट्रीटमेंट प्लांट को साफ़ सफाई कराने निर्देशित किया गया । सरपंच कौशल कुमार चंद्रवंशी के द्वारा कलेक्टर को मुख्य समस्या नाली की मांग को प्रमुखता से रखा गया।

कलेक्टर ने तालाब की सफाई के बारे में जानकारी ली जिस पर सचिव ने बताया कि गांव का गंदा पानी बारह महीने 24 घंटे आता है जिसके कारण तालाब की सफाई नहीं हो पा रही है । यदि नाली का निर्माण कार्य होता है तो गांव का गंदा पानी गांव से बाहर नाले तक जाकर बाहर निकल जाएगा।जिस पर स्टीमेट बनाकर नक्साखसरा प्रस्ताव सहित जमा करने निर्देश दिया गया। ताकि गांव का गंदा पानी तालाब में न जा सके और भविष्य में तालाब में साफ पानी जाये और तालाब में नहाने एवं निस्तार हो सके जिस पर नाली निर्माण कार्य की स्वीकृति जल्द प्रदान करने का आश्वासन दिया है।

सरपंच के द्वारा अन्य समस्याओं के बारे में भी अवगत कराया गया। कलेक्टर के द्वारा गांव के स्कूल के संबंध में भी जानकारी लिया गया, जिसमें शिक्षकों कि कमी के बारे में जानकारी ली, जिसमें सरपंच एवं ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि प्राथमिक शाला में एक शिक्षक एवं हाई सेकेंडरी स्कूल में एक शिक्षक पद रिक्त होना बताया गया।

जिस पर कलेक्टर के द्वारा सचिव धिरेंन्द्र धरमगुड़े को लिखित में आवेदन बनाकर देने को निर्देशित किया गया ताकि रिक्त पदों पर जल्द व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है। साथ ही हाईस्कूल में वर्ष 2025-26 में जो बच्चे टाप किया है और बाहर जाकर पढ़ाई कर रहे हैं उस बच्चों के लिए बस या ट्रेन का पास बनाकर एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

स्कूल में जो शिक्षक शराब पीकर आता है या बच्चों से दुर्व्यहार करता है तो उसकी सूचना देने कहा है, ताकि उस शिक्षक पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही किया जा सके। शासन की महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री सुर्य घर योजना के बारे में जानकारी दिया गया। जिसमें अधिक से अधिक लोगों को अपने घरों में सोलर पैनल लगाने कहा गया।

कलेक्टर ने कहा कि यदि गांव में सभी के घरों में सोलर पैनल लगता है तो गांव को निर्माण कार्यों के लिए एक करोड़ रूपए देने का वादा किया है। यदि 50 घरों में भी सोलर पैनल लगता है तो निर्माण कार्यों के लिए भी कुछ राशि भी जारी किया जाएगा। लेकिन गांव में 100% सोलर पैनल लगाने पर ज्यादा जोर देने निर्देशित किया गया है। अन्य विषयों के बारे में भी जानकारी दिया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के सीईओ मैम भगवती साहू, करारोपण अधिकारी श्री देवानंद मेश्राम इंजीनियर पवार सर,सुलाखे सर टीए गौतमी पारधी सरपंच श्री कौशल कुमार चंद्रवंशी सचिव धिरेन्द्र कुमार धरमगुड़े, उपसरपंच श्री योगेश साहू,पंच नेतराम कंवर,पुर्व सरपंच श्री छबिलराम साहू, धरमचंद वर्मा, ललित लहरे, एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थिति रहे ।

Chhattisgarh