ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 17 जुलाई।
श्रुताचार्य चौथमल जी म. सा. के अवतरण दिवस पर श्रावक-श्राविकाओं ने पूज्य चौथमल जी म. सा. के आदर्श जीवन एवं संयम जीवन का गुणगान किया। बड़ी संख्या मे श्रावक श्राविकाओ ने गौशाला में जीव दया एवं गौ सेवा का लाभ लिया। इस अवसर पर सभी गुरुभक्तो ने सामायिक,जप,तप, स्वाध्याय एवं त्याग का संकल्प लेकर गुरु चरणों में अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करी तथा इस पावन दिवस को धर्ममय एवं आनंदपूर्वक मनाया।
आज के कार्यक्रम सुरेश भंडारी, सुनील लोढ़ा,दुलीचंद मकाणा, अनिल श्रीश्रीमाल, महेंद्र बोहरा, , मनीष मकाणा, रमेश बोथरा एवं मैना बोहरा ने भाग लिया।
अंत मे संघ मंत्री दुलीचंद मकाणा ने सभी का आभार व्यक्त किया
दुलीचंद मकाणा
( मंत्री )
अखिल भारतीय स्थाकवासी जयमल जैन श्रावक संघ शाखा ब्यावर

