प्री बीएड एवं प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा रविवार को

प्री बीएड एवं प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा रविवार को

बिलासपुर (अमर छत्तीसगढ़) 18 जुलाई।

पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय बिलासपुर द्वारा दो पालियों में प्रथम पाली में प्री बीएड प्रवेश परीक्षा 2026
प्रातः 10:00 बजे से 12:15 तक एवं द्वितीय पाली में प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026 अपरान्ह 14:00 से सायं 16:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

परीक्षा का आयोजन बिलासपुर के 35 परीक्षा केंद्रों में किया जा रहा है उक्त अवसर पर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था तथा यातायात प्रबंध व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी जगह पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की गई है उक्त परीक्षा के दौरान जिला बिलासपुर सहित अन्य जिलों के सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों का शहर के विभिन्न मार्गों से परीक्षा केंद्रों में आगमन होगा।


उक्त आयोजन 35 विभिन्न परीक्षा केंद्रों में संचालित होगी अतः शहर में सभी दिशाओं से भारी वाहनों का नो एंट्री लगाई गई है साथ ही सभी प्रमुख मार्गो में यातायात एवं पुलिस के बल पर्याप्त मात्रा में लगाई गई है ताकि यातायात दबाव वाले मार्ग में आवश्यकता अनुसार मार्ग को परिवर्तित (डायवर्ट) किया जा सके।


परीक्षा दिनांक को विशेष करके पूल- पुलिया, संकीर्ण मार्ग, चौक चौराहा, शॉपिंग माल, शहर के एंट्री एवं एग्जिट प्वाइंट्स एवं अन्य कई स्थानों की ओर जाने वाली सड़कों में यातायात दबाव की स्थिति देखी जाती है।


अतः समस्त वाहन चालकों एवं नागरिकों से अपील है। कि प्रातः 10:00 बजे परीक्षा प्रारम्भ होने तक एवं सायं 16:15 बजे परीक्षा के समापन उपरांत शहर में परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों के आवागमन के कारण यातायात दबाव की स्थिति रहेगी।


अतः उक्त समय पर अपने गंतव्य तक जाने हेतु शहर के सीमावर्ती बाहरी मार्गों का उपयोग करते हुए प्रस्थान करें। इस दौरान यातायात के अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा सरल, सुगम, सुव्यस्थित एवं सुरक्षित आगमन हेतु दिये जा रहे निर्देशो का अनिवार्य रूप से पालन करते हुए ही वाहनो का चालन करें।

Chhattisgarh