राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुईं शिक्षिका मृदुला झा

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुईं शिक्षिका मृदुला झा

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 19 जुलाई । शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, नवाचारी शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए रायपुर जिले की शिक्षिका श्रीमती मृदुला झा को “स्व. श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान–2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 15 जुलाई 2026 को रायपुर के शांति नगर स्थित विमतारा में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया।

श्रीमती मृदुला झा वर्तमान में शासकीय प्राथमिक शाला, गुरुघासीदास नगर, गुढ़ियारी (रायपुर) में सहायक शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार आधारित शिक्षण, बाल-केंद्रित गतिविधियों, नैतिक मूल्यों के विकास, डिजिटल शिक्षा के प्रभावी उपयोग तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि हरिभूमि समूह के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एन.आर. स्टील, रायगढ़ के संस्थापक एवं शिक्षाविद् संजय अग्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष (भाषा विज्ञान) एवं रेल मंत्रालय के राजभाषा हिंदी सलाहकार डॉ. चितरंजन कर तथा राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पूर्णानंद मिश्रा उपस्थित रहे।

Chhattisgarh