बलरामपुर में शिक्षक की हत्या : गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर में लगाई आग, गांव में पुलिस बल तैनात

बलरामपुर में शिक्षक की हत्या : गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर में लगाई आग, गांव में पुलिस बल तैनात

बलरामपुर(अमर छत्तीसगढ़) 20 जुलाई । छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के त्रिकूंडा थाना क्षेत्र के घमनी (धमनी) गांव में शिक्षक की हत्या के बाद तनावपूर्ण स्थिति बन गई है। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों के घर में आग लगा दी।

सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और स्थिति को नियंत्रण में लेने में जुटा है। वहीं, दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है. फिलहाल गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस पूरे क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Chhattisgarh