ब्रह्माकुमारीज़ का आयोजन “ज्यादा सोचने पर विजय” कार्यक्रम में हैदराबाद से आए बाला किशोर ने दिए टिप्स…

ब्रह्माकुमारीज़ का आयोजन “ज्यादा सोचने पर विजय” कार्यक्रम में हैदराबाद से आए बाला किशोर ने दिए टिप्स…

भिलाई(अमर छत्तीसगढ़) 20 जुलाई।  कार्य के सफल या असफल होने में हमारे संकल्पों का अहम योगदान होता है ,हमारे मन के विचारों से हमारा मस्तिष्क प्रभावित होता है, मन में आने वाले विचारों से ही हमें सुख और दुख की अनुभूति होती है। बिना ब्रेक के जरूरत से ज्यादा सोचना तन और मन की बीमारियों द्वारा बुढ़ापे को जल्दी निमंत्रण देना है।
यह बातें प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा “ज्यादा सोचने की आदत पर विजय” ओवरकमिंग ओवर थिंकिंग विषय पर  सेक्टर-7,  स्थित पीस ऑडिटोरियम में आयोजित सत्र में  हैदराबाद से पधारे  मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमार बाला किशोर जी ने व्यक्त किए।

आपने क्लोज द पॉपअप,क्लिक द पॉपअप , गेम्स और विभिन्न एक्टिविटी द्वारा अत्यधिक सोचने से बचने के उपायों को समझाया।

सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया।

भिलाई सेवाकेंद्रों की निदेशिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी आशा दीदी जी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि शरीर की व्याधि के लिए हम भोजन में नमक,शक्कर का सेवन कंट्रोल करते है,वैसे ही बोलने सोचने में भी कंट्रोल करने से हमारे तन, मन के लिए रिश्तों के लिए हमारे जीवन के लिए वरदान है।

डिवाइन ग्रुप के बच्चों ने सुंदर सांस्कृतिक नृत्य द्वारा सभा में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी को वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी प्राची दीदी द्वारा राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया गया।

कार्यक्रम का शिक्षा, चिकित्सा,रिसर्च स्कॉलर ,व्यापार जगत से जुड़े प्रबुद्धजनो ने बड़ी संख्या में लाभ लिया।

Chhattisgarh