ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 20 जुलाई।
आचार्य रामेश के शिष्य शासन दीपक श्री विनय मुनि जी म सा आदि ठाणा का आज रविवार 19 /7/26 को सुबह समता भवन आचार्य नानेश मार्ग पर सुबह आठ बजे के आसपास मंगल प्रवेश हुआ।
म सा नानेश रत्नम जवाहर भवन से सुबह आठ बजे के लगभग विहार करके विनोद नगर मेवाडी गेट सिटी डिस्पेसरी होते, तेलियान चौपड स्थित कालूराम श्रेणिक कुमार नाहर के यहां रुककर वापस तेलियान चौपड होते हुए कांकरिया देलान होते हुए आचार्य नानेश मार्ग स्थित समता भवन मे चातुर्मास हेतु मंगल प्रवेश किया।
म सा का 2026 का समर्पणा चातुर्मास ब्यावर मे होगा म सा ने 57 दिनो तक आसपास की कोलोनी मे भगवान महावीर का संदेश देते हुए स्वाध्याय की अलख जगाते हूए विनोद नगर नानेश रत्नम जवाहर भवन विनोद नगर मे विराज रहे थे।
समता भवन मे प्रवेश के दौरान कहा यह चातुर्मास हमारी आस्था का बल व सकंल्प मजबूत करने का मार्ग जिनवाणी है।आज व्यक्ति के माथे पर टेंशन की बूंदे चमक रही है जिससे व्यक्ति को आनंद नही आ रहा जन्म मृत्यु से मुक्ति पाने के लिए अपने कर्मो से मुक्ति पानी होगी उसका एक मात्र उपाय यह चातुर्मास होता है लगातार जिनवाणी सुनकर धर्म ध्यान से तपस्या करनी पडेगी वो आपके ऊपर हैं।
(स्मृति सभा)
आज बीकानेर मे शासन दीपक श्री प्रशम मुनि जी म सा का सुबह बारह बजकर पांच मिनट पर चोवीहार संथारा पूर्वक देवलोगगमन हो गया इस कारण मंगल प्रवेश समृति सभा मे बदल गयी मसा ने कहा शासन प्रभावक स्व श्री धर्मेश मुनि जी म सा के दो पंख मे से आज एक पंख टूट गया, उन्हो उनचास साल पहले जब बीमार थे तब म सा की प्रेरणा से दीक्षा ले ली जो उन्होने आज अपना सयंम जीवन को संथारे सहित पूरा कर लिया।
भजन से कहा ताराचंद जी छल्लाणी रो वात रोग मिट गया घर छोड शिष्य बन गयो जी..प्रशम मुनि ने सयंम जीवन को शास्वत बना दिया व जीवन का सार समझ लिया शेर की तरह जीवन जीते रहे।उनकी सिलाई लेखनी प्रवचन एक मिसाल थी वह एक दम शांत स्वभाव के थे।
संचालन महामंत्री धर्मीचंद औस्तवाल ने करते हुए कहा आज का दिन दो प्रसंग का रहा मंगल प्रवेश व स्मृति सभा का रहा इस अवसर पर अध्यक्ष गोतम चंद चौधरी,अंकुश बोहरा, मंयक खीचा शशीकला डांगी, वीना नाहर ने अपने अपने विचार रख कर श्रद्धांजलि दी गयी।
अंत मे सभी को प्रत्याखान व मांगलिक दी गयी।कल से प्रवचन सुबह सवा छ बजे से सवा सात बजे तक रहेगा।
(गुंजे महावीर के जयकारे राम गुरु का संदेश)
इस दौरानसाधुमार्गी जैन संघ की तीनो इकाईयो के सदस्य अध्यक्ष मंत्री के साथ वरिष्ठ सदस्य विहार मे साथ चल रहे थे व भगवान महावीर की जय जय कार राम गुरू की जय जय कार के नारो से पूरा रास्ता गुंजयमान हो गया।
विहार मे सम्मलित अध्यक्ष गोतमचौधरी,महामंत्री धर्मीचंद औस्तवाल,मत्री कैलाश खीचा, कोषाध्यक्ष निहाल चंद कोठारी,उतम श्रीश्रीमाल राजूसेठिया, राजेन्द्र औस्तवाल,हुक्मीचंद ललवाणी,संजय श्रीश्रीमाल, सुनिल कोठारी,उतम चौधरी,उतम लोढा,अरविंद मुथा,ऐवंत बाबेल,विनोद अग्रवाल, दिलीप नाहटा, निर्मल गुलेछा,पवन देढिया, भंवर लाल औस्तवाल,बाबूलाल नाबेडा,पारस श्रीश्रीमाल, निलेश नाबेडा,अनिल श्रीश्रीमाल,सागरमल कोचेटा प्रवीण खेतपालिया,अरविंद नाहटा, गोतम बोहरा, जसवंत बाबेल,पूनमचंद भंसाली,ज्ञान जी सांखला, पारस पंच,प्रवीण देढिया,नवरत्न औस्तवाल, संजय बांठिया,महावीर बाबेल,समता युवा संघ के अध्यक्ष अंकुश बोहरा,मंत्री मंयक खीचा व महिला मंडल की सदस्यों सम्मेलन सैकड़ो श्रावक श्राविका आदि उपस्थित रहे।
संघ प्रवक्ता
नोरतमल बाबेल
साधुमार्गी जैन संघ, ब्यावर।

